फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: फॉरेक्स ट्रेडिंग करने वाले बनारस के हवाला कारोबारियों पर ED की 'टेढ़ी नजर', पुलिस और STF भी सतर्क

Mon, 03 Apr 2023 09:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पटना के होटल कारोबारी के 50 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लेनदेन में वाराणसी निवासी दो हवाला कारोबारियों और उनके सहयोगियों की अहम भूमिका सामने आई थी।  विदेशी मुद्रा के बदले भारतीय करेंसी देने वाली शहर की मनी एक्सचेंज एजेंसियों की भूमिका की भी जांची जा रही है।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 टूर एंड ट्रैवल्स की आड़ में गैरकानूनी तरीके से फॉरेक्स ट्रेडिंग करने वाले बनारस के दो हवाला कारोबारियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही नोटिस जारी करेगा। साथ ही पूछताछ के लिए प्रयागराज बुलाएगा। इस सिंडिकेट में शामिल अन्य हवाला कारोबारी भी जांच की जद में आएंगे।

विज्ञापन


शहर में गैरकानूनी तरीके से फॉरेक्स ट्रेडिंग की सूचना पर कमिश्नरेट की पुलिस के साथ ही एसटीएफ की वाराणसी इकाई भी सतर्क हो गई है। पुलिस और एसटीएफ अपने-अपने स्तर पर हवाला कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

50 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लेनदेन का हुआ था खुलासा

पटना के होटल कारोबारी के 50 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लेनदेन में वाराणसी निवासी दो हवाला कारोबारियों और उनके सहयोगियों की अहम भूमिका सामने आई थी। ईडी ने हाल के दिनों में दोनों कारोबारियों के वाराणसी स्थित अलग-अलग ठिकानों को खंगाला था।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मां को अनहोनी की आशंका, कहा- कुछ हुआ तो समर सिंह और संजय होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि उन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनकी मदद से हवाला कारोबारियों और उनके सहयोगियों को विदेशी मुद्रा मिलती थी। विदेशी मुद्रा जुटाने वाले एजेंट और उनके सहयोगी जांच का अहम हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: वाराणसी कैंट स्टेशन का नया मॉडल तैयार, आधुनिकता का दिखेगा संगम, बनेंगे योगा सेंटर
विज्ञापन

नेटवर्क की जड़ें बहुत गहरी

विदेशी मुद्रा के बदले भारतीय करेंसी देने वाली शहर की मनी एक्सचेंज एजेंसियों की भूमिका की भी जांची जा रही है। ऐसे इनपुट मिले हैं कि कुछ मनी एक्सचेंज एजेंसियां भी गैरकानूनी तरीके से फॉरेक्स ट्रेडिंग के काम में दोनों हवाला कारोबारियों की बड़ी मददगार साबित हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, संगठित तरीके से संचालित होने वाला यह एक बड़ा नेटवर्क है। इसकी जड़ें बहुत गहरी हैं। विस्तृत पूछताछ और गहन पड़ताल के बाद ही मामले में संलिप्त लोगों के चेहरे उजागर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें