फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फुटबॉल लीग में आर्यन की हैट्रिक से ईस्ट कॉलोनी 4-1 से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बरेका फुटबॉल नर्सरी की ओर से बेबी फुटबॉल लीग में बुधवार को अंडर 9 बालक वर्ग का फाइनल मैच हुआ। इसमें ईस्ट काॅलोनी की टीम आर्यन की हैट्रिक से वेस्ट काॅलोनी की टीम को हराकर 4-1 से विजेता बनी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मैच की शुरुआत में वेस्ट कॉलोनी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वेस्ट कॉलोनी की तरफ से शनि के शानदार पास पर किशन ने एक बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद ईस्ट कॉलोनी की टीम ने पलटवार किया और लगातार चार गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया। ईस्ट कॉलोनी के खिलाड़ी आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल मारकर हैट्रिक लगाई, जबकि चौथा गोल प्रशांत के पास पर शिवराज ने मारा। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ईस्ट कॉलोनी की टीम 4-1 के स्कोर के साथ चैंपियन बन गई। मुख्य अतिथि विनोद सिंह (खेल कूद आयाम), कोच भैरव दत्त, सुल्तान अहमद, नरेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें