फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में पूरब-पश्चिम के रागों का मिलन आज, पंकज उदास का गजल नाइट भी

Tue, 25 Apr 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अमेरिकी बाल कलाकार जुलियन मैरिंग वायलिन पर देगा 101वीं प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूरब और पश्चिम के रागों का काशी में मिलन मंगलवार को होगा। बनारस घराने के कलाकारों के साथ पश्चिमी रागों पर स्वरों का समन्वय करेगा अमेरिका का नन्हा कलाकार जुलियन। वाशिंगटन डीसी के नजदीक रहने वाले इस बाल कलाकार की बनारस में यह 101वीं प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


भैसासुर घाट पर सुर गंगा संगीत महोत्सव के तहत पंकज उदास का गजल नाइट भी होगा। सुर गंगा संगीत महोत्सव मंगलवार को गजलों से यादगार बनेगा।
गजल नाइट ‘नजराना-ए-नजीम’ के लिए कलाकार काशी पहुंचने लगे हैं। जाने-माने गजल गायक पंकज उदास सोमवार की शाम काशी पहुंच गए।

 पूरब और पश्चिम के रागों के मिलन का कार्यक्रम यूनाइटेड स्टेट और इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन के साथ आवर्तन के संयुक्त तत्वावधान में होगा।  आठ वर्षीय विदेशी बाल कलाकार जुलियन वायलिन पर जुगलबंदी करेगा। वह तीन वर्ष की उम्र से ही अमेरिका में प्रस्तुतियां देता आ रहा है।

रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल स्मृति भवन में होने वाली इस संगीत संध्या में उसके साथ उसके पिता एरिक मैरिंग गिटार पर होंगे। यूनाइटेड स्टेट के साथ मिलकर फाउंडेशन अमेरिका और भारत के बीच संगीत की शैलियों और कलाकारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों की शुरुआत करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें बनारस की मशहूर उप शास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता ठुमरी, दादरा की बंदिशों पर सुर लगाएंगी। उनके साथ एरिक, जुलियन के अलावा शहनाई पर फतेह अली खान, वायलिन पर सुखदेव मिश्र तबले पर ललित कुमार होंगे।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें