मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार के तहत मासिक बेकरी ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को कचहरी स्थित संस्थान में निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डॉ. बीपी राम ने किया। उन्होंने कहा कि लोग आगे आकर उद्योग की स्थापना करें और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं। आयुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग किट दी और उद्योग विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडलीय अधिकारी प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बेकरी उद्योग की संभावना के बारे में बताया। स्वागत और संचालन जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल ने किया। मौके पर कनक लता,अरुण सिंह, रामकृष्ण गुप्ता, मीरा, सौरभ रहे।