फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 17 से 19 नवंबर तक होगी अखिल भारतीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन एवं हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 17 से 19 नवंबर तक दिवंगत एसएन पांडेय स्मृति अखिल भारतीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि वीडीए के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला होंगे। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें शामिल लेंगी। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच होगी। साथ ही यह दिवंगत एसएन पांडेय की स्मृति को भी समर्पित है, जिन्होंने वाराणसी पब्लिक स्कूल समूह की स्थापना कर शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में प्रेरक भूमिका निभाई थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना मौर्या ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति उत्साह को बढ़ाना और स्व. एस.एन. पांडेय जी की खेल भावना को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें