फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चितईपुर मार्ग पर पानी में पलटा ई-रिक्शा, यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरा चौराहा से चितईपुर-भिखारीपुर जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिनों से पानी लगा है। इस वजह से सड़क पर जगह-जगह गड्ढा बन गया है। आए दिन कोई बाइक से तो कोई साइकल से गिरकर चोटिल हो रहा है। मंगलवार शाम को सवारी से भरा एक ई-रिक्शा इसी गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार लोगों को चोटें आईं। उधर, आए दिन इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी हैं। सपा नेता सचिन प्रजापति ने दुकानदारों के साथ विरोध जताया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि विभागीय स्तर पर बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने जलभराव की निकासी और गड्ढों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें