फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः नवंबर से शहर की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी ई-बसें, परिवहन निगम ने बनाया रूट प्लान

Wed, 04 Aug 2021 05:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने व ईंधन (डीजल) की बचत के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। पिछले दिनों लखनऊ में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी ने वाराणसी के बस के चार्जिंग पॉइंट की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
ई-बसों के संचालन के लिए रूट प्लान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर की सड़कों पर प्रदूषण मुक्त बसों पर सफर करने का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मिर्जामुराद में बन रहे ई-चार्जिंग स्टेशन का काम अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरा होते ही संचालन के लिए ई-बसें भी यहां पहुंच जाएंगी। उधर, परिवहन निगम ने ई-बसों के संचालन के लिए रूट प्लान भी बना लिया है। इनका कहां-कहां ठहराव होगा, इसके लिए भी कवायद जारी है।

विज्ञापन


मिर्जामुराद में बन रहे सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का काम तेजी से चल रहा। यहां प्लेटफार्म तैयार करने के साथ ही चारदीवारी भी बनाई जा रही है। यहां पर 50 इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग सुविधा व मेंटनेंस का काम होगा। बनारस में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने व ईंधन (डीजल) की बचत के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है।

पिछले दिनों लखनऊ में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी ने वाराणसी के बस के चार्जिंग पॉइंट की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान बताया गया कि वाराणसी में संचालित होने वाली बसें बनकर तैयार हो गई हैं और चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होने के बाद उन्हें यहां भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज संतोष कुमार ने कहा कि शहर में 50 ई-चार्जिंग बसों का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। मिर्जामुराद में बसों के ई-चार्जिंग स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। यह अक्तूबर माह तक तैयार किया जाना है।

प्रदूषण मुक्त यात्रा कराएंगी ई बसें

शहर को स्मार्ट और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए परिवहन निगम की ओर से ई-बसों का संचालन होगा। यात्रियों को आम बसों से ज्यादा आरामदायक कुर्सियां और पैक खिड़कियां मिलेंगी, जिससे आम बसों की तरह धुल और बाहर की प्रदूषण युक्त हवा बस के अंदर नहीं आ सकेगी। बस में अंदर और बाहर डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन लगी होगी, जिससे लोग आने वाले स्टाप को सामने देख सकेंगे। 

एक नजर में
- चार्जिंग डिपो बनते ही शहर की सड़कों पर बसें दौड़ने लगेंगी। 
- 12 करोड़ 30 लाख की लागत से तैयार हो रहा चार्जिंग स्टेशन
- जल निगम के कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज द्वारा कराया जा रहा तैयार
- मिर्जामुराद के गौर गांव में करीब 53 बिस्वा भूमि में बन रहा है ई चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन

ई-बसों को चार्ज के लिए चार्जिंग स्टेशन पहुंचे दो बड़े विद्युत ट्रांसफार्मर

गाजियाबाद से ट्रेलर (ट्रक) पर लदकर सोलह-सोलह सौ केवीए के बड़े -बड़े दो विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार को मिर्जामुराद में निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन पर पहुंचे। जहां इन दोनों ट्रांसफार्मरों को क्रेन की मदद से उतारा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें