सभी के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है। मरीजों के इलाज और अन्य बुनियादी चीजों के लिए पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। वह पूरी संवेदनशीलता के साथ झुलसे हुए लोगों की इलाज की जानकारी ले रहे हैं।
मंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करने के बाद भाजपा का प्रतिनिधिमंडल और अधिकारी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों का हाल जानने पहुंचा। इस दौरान एक एक घायल के स्वास्थ्य की जानकारी वहां इलाज कर रहे चिकित्सकों से लेने के साथ बेहतर उपचार के लिए हर संभव मदद शासन की ओर से किए जाने की बात कही। वहीं घायलों के तीमारदारों से बातचीत करने के साथ ही उनको मदद करने के लिए हर प्रकार की सहायता का आश्वासन भी दिया।
पढ़ें: पूजा पंडाल में तीन बच्चों समेत 5 जिंदा जले, आज आ सकते हैं सीएम योगी, अबतक पांच गिरफ्तार
बता दें कि औराई थाना के नरथुआ स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात नौ बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 64 लोग झुलस गए। 20 की हालत चिंताजनक है। दुर्गा पूजा आरती के दौरान पंडाल में कई गांवों से पहुंचे करीब डेढ़ सौ भक्तों पर पंडाल की आग ने ऐसा कहर ढाया कि घरों के चिराग तक इस आंच में बुझ गए।