फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा व गणेश प्रतिमा की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथरा गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित भव्य मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा और विघ्नहर्ता श्री गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। छह कर्मकांडी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। ग्रामीणों के सहयोग से बने इस मंदिर में प्रतिमा स्थापना से पूर्व तीन दिनों तक पूजा-अर्चना और अनुष्ठान हुआ। बृहस्पतिवार को दुर्गा और श्री गणेश की प्रतिमाओं की शोभायात्रा गांव की सरहद तक निकाली गई। शुक्रवार को प्रतिमा स्थापना के बाद हवन और महाआरती हुई। इसके बाद भंडारा हुआ जिसमें। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राकेश पांडेय, प्रबल कुमार पांडेय, राजन पांडेय, निरजा नंद शास्त्री, श्याम धर मिश्र और प्रभाशंकर मिश्र का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें