फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा चुनावी मुद्दा नहीं, करोड़ों भारतीयों की आस्था का मामला- डिप्टी सीएम

Tue, 28 Jan 2020 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़नखटोला(हैलीकॉप्टर) मंगलवार को लहुरी काशी में उतरा। डिप्टी सीएम पहले पुलिस लाइन पहुंचे, वहां से उनका काफिला भाजपा के वरिष्ठ नेता और लखनऊ के मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव के घर झुन्नूलाल मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंच उनके चाचा के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि गंगा यात्रा चुनावी मुद्दा नहीं है। करोड़ों भारतीयों की आस्था का मामला है। गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए यह एक जनजागरण यात्रा संदेश सरकार की मंशा है।

गंगा निर्मल बनी रहे। इसके लिए गंगा के आसपास रहने वाले और ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसे सहयोग देकर पवित्र बनाए रखें। जिससे की गंगा की एक बूंद से अंतिम क्षण में मुक्त मिल सके। उसे राजनीतिक रूप देने का संकेत संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा के माध्यम से किसानों का विकास हो और आर्थिक संतुलन बने कुछ इसी दृष्टिकोण से सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह गंगा यात्रा की भारत सरकार के एक धार्मिक नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों के लिए जन जागृति यात्रा है। लोग देश के दो चरणों में इस यात्रा को लेकर जन जागरण के लिए निकले हैं और लोगों को संदेश दे रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें