रूट रिहर्सल के दौरान रविवार को दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डमी फ्लीट सीर में आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। दरअसल दोपहर बाद करीब दो बजे आईजी एसके भगत, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, एसएसपी आकाश कुलहरि समेत पुलिस अधिकारी रविदास मंदिर पहुंचे थे। अधिकारियों की गाड़ियां मंदिर के बाहर और आसपास खड़ी थीं। मंदिर के सामने रास्ता संकरा है। भीड़ ज्यादा होने की वजह से जाम लग गया। इसी बीच करीब ढाई बजे पीएम की डमी फ्लीट बीएचयू एंफीथिएटर से रविदास मंदिर के लिए निकली। फ्लीट बीएचयू के सीर गेट पर ही जाम में फंस गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। करीब आधे घंटे बाद फ्लीट मंदिर पहुंची।