वाराणसी। रेलवे की ओर से अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड के जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली दो ट्रेनें 22 से 26 मई तक परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन जौनपुर जंक्शन पर नहीं रुकेगी। इसी तरह गाजीपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन के रास्ते संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भी जौनपुर जंक्शन पर नहीं रुकेगी। ब्यूरो