फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शटडाउन और ब्रेकडाउन के फेर में 15 से 20 मिनट में कटती रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहले शटडाउन फिर ब्रेकडाउन। साथ ही ट्रिपिंग का झटका। तमाम जतन के बावजूद काशी को ट्रिपिंगमुक्त बनाने की कोशिशें मूर्त रूप नहीं ले पा रहीं। मंगलवार को शहर के बड़े हिस्से में हर 15 से 20 मिनट में बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे तंग लोगों ने बिजली दफ्तरों के फोन भी घनघनाए।
विज्ञापन

पहड़िया, लेढ़ूपुर, सारनाथ, पांडेयपुर, टड़िया, हुकुलगंज, बड़ा लालपुर, कचहरी, विशेश्वरगंज, मछोदरी आदि इलाकों में ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। गणपति नगर के वैभव अग्रहरि, सनीश सिंह ने कहा कि हर 15 से 20 मिनट में बिजली गुल हो रही थी। कभी मरम्मत कार्य के नाम पर शटडाउन तो कभी फॉल्ट के नाम पर ब्रेकडाउन से बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसी शिकायतें नहीं मिली हैं।
72 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
मछोदरी उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन मोहल्लों में मंगलवार को 72 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली आपूर्ति की बदहाली पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। विशेश्वरगंज, गुड़हट्टा, दलहट्टा, सब्जी मंडी, गल्लामंडी आदि इलाकों में एमसीबी में गड़बड़ी के कारण शनिवार शाम को गुल हुई बिजली मंगलवार शाम को बहाल हुई। व्यवसायी शशांक साहू ने कहा कि मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

पहड़िया, लेढ़ूपुर, सारनाथ, पांडेयपुर, टड़िया, हुकुलगंज, बड़ा लालपुर, कचहरी, विशेश्वरगंज, मछोदरी आदि इलाकों में ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। गणपति नगर के वैभव अग्रहरि, सनीश सिंह ने कहा कि हर 15 से 20 मिनट में बिजली गुल हो रही थी। कभी मरम्मत कार्य के नाम पर शटडाउन तो कभी फॉल्ट के नाम पर ब्रेकडाउन से बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसी शिकायतें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें