फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : बिजली विभाग से बकाया पैसा नहीं मिलने पर शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा युवक

Sat, 14 Mar 2020 08:52 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सिरसी बघेल गांव के सिवान में बिजली टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के सिरसी बघेल गांव स्थित सिवान में शनिवार को बिजली टावर पर चढ़ा युवक प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया। सुबह छह बजे टावर पर चढ़ा युवक शाम छह बजे तक टावर पर चढ़ा रहा। बारह घंटे से चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए देहात कोतवाली पुलिस के साथ ही अन्य प्रशासनिक अमला दिनभर परेशान रहा।

विज्ञापन


टावर पर चढ़े युवक के चीखने, चिल्लाने और पैसे मांगने की गुहार सुनकर लोगो के जेहन में शोले फिल्म कहानी याद आने लगी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब वे सिवान की तरफ अपनी फसलों को देखने के लिए खेतो की ओर गए।

उसे उतारने के लिए जब तक ग्रामीण प्रयास करते तब तक वो आधा टावर को पार कर चुका था। ग्राम प्रधान पति शक्ति निवास उर्फ बच्चा बिंद ने मामले की सूचना डायल 112 पर और देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही देहात कोतवाल अभय सिंह पहुंचे नीचे उतरने के लिए युवक को काफी मनाया पर वह कामयाब नहीं हुए। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह के साथ ही बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड के जवान पहुंच गए।

पूछताछ के दौरान जहां पुलिस युवक को विक्षिप्त बता रही है वहीं युवक ने अपना नाम नहीं बताया पर लालगंज क्षेत्र का निवासी होने की बात कही। युवक का कहना है कि उसने बिजली विभाग में लाखों का कार्य कराया था पर उसका भुगतान आज तक नहीं हो सका। 

बिजली टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए पास पड़ोस के गांवो से भारी संख्या में लोग शिनाख्त के लिए उमड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक को टावर से उतारने में नाकामयाब रही।

उक्त बिजली टावर ओबरा- प्रयागराज ट्रांसमिशन का 220 केवी का टावर है। इस लाइन से जिले को विद्युतापूर्ति की जाती है। शुक्रवार की शाम से ही यह लाइन बंद थी। शनिवार की सुबह जब युवक टावर पर चढ़ गया तो उस लाइन को बाधित कर दिया गया। दूसरे सर्किट से जिले को बिजली दी जा रही है।  प्रशासन जब उस युवक को टावर से उतार लेगा तो उसके बाद ही लाइन चालू की जाएगी।
- वृजेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता (विद्युत प्रेषण खंड) 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें