फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में ट्रेनों की अधिकता के कारण पीडीडीयू जंक्शन से चलेगी मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी जंक्शन के यार्ड में ट्रेनों के अत्यधिक दबाव के कारण तीन जोड़ी ट्रेनों को वाराणसी के स्थान पर पीडीडीयू जंक्शन तक ही चलाया जाएगा। पीडीडीयू जंक्शन और वाराणसी के बीच तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी।पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर से छह नवंबर तक बनारस-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होगी। इसी तरह छह नवंबर तक पटना से खुलने वाली पटना-बनारस मेमू पैसेंजर स्पेशल वाराणसी के बजाए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक चलेगी।
विज्ञापन

छह नवंबर तक बरकाकाना से खुलने वाली बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल और सात नवंबर तक वाराणसी से खुलने वाली पैसेंजर स्पेशल पीडीडीयू जंक्शन तक चलेगी। अप आसनसोल वाराणसी एक्सप्रेस छह नवंबर तक और डाउन में सात नवंबर तक वाराणसी के बजाए पीडीडीयू जंक्शन से चलेगी। बक्सर बनारस पैसेंजर स्पेशल छह नवंबर तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें