वाराणसी में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें छठवीं का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की कमर के नीचे की हड्डियां गंभीर रूप से टूट गई है। उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर शुकुलपुर के रहने वाले प्रसुन्न भट्टाचार्य कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले अपने बेटे सौरभ को लेकर स्कूल छोड़ने के लिए सेंट जॉन्स बरेका जाने के लिए सुबह साढ़े छह बजे घर से निकले थे। इतने में भिखारीपुर तिराहा के समीप पहुंचने पर पीछे से तेज गति में नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने आकर टक्कर मार दी। स्कूटी में टक्कर लगते ही सौरभ ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे चला गया। चालक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक की पकड़ कर जमकर पिटाई करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सौरभ के कमर के नीचे की हड्डियां गंभीर रूप से टूट गई है। उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि सुबह सात बजे शहर में नो एंट्री लागू हो जाती है। इस दौरान सुबह सात बजे कहां से ट्रैक्टर चालक घुस जाते हैं। जो आए दिन दुर्घटना करते रहते हैं। सौरभ के पिता का आरोप है कि भिखारीपुर चौराहे के समीप छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क को खोद कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां किसी भी प्रकार के यातायात व मानव सुरक्षा एवं नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण ट्रैक्टर चालक जल्दी बाजी में निकलने के चक्कर में रहते हैं।
घटना के घंटे भर बाद भी सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में अभिवावक पहुचे थे। और पास में पास ही सुंदरपुर चौकी पर लोग गए आरोप है कि इस दौरान वहाँ चौकी इंचार्ज मौजूद नहीं थे लोगों ने मोबाईल पर बात किया तो इस गैर जिम्मेदाराना बयान कि भेलूपुर का क्षेत्र है मेरा नहीं है। अभिभावकों ने जब भेलूपुर एसीपी प्रवीण सिंह से बात किया तो उनकी सूचना पर महमूरगंज चौकी इंचार्ज घटना के एक घंटे बाद पहुचे। भेलूपुर थानाध्यक्ष को घटना स्थल पर आने के लिए निवेदन किया तो इस पर भेलूपुर इंस्पेक्टर ने कहां कि मेरी मेरे पास और भी महत्वपूर्ण कार्य हैं मैं नहीं आ सकता हूं। फिर घटना की सूचना क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव दी गयी इस पर विधायक ने तत्काल सूचना पुलिस कमिश्नर को देते हुए भागे हुए एपेक्स अस्पताल पहुचे।