वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल में शराब के नशे में ससुराल पहुंचे दामाद पर गाली-गलौज, मारपीट, पथराव और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। सिकरौल निवासी बीना मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दामाद आनंद रंजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक, बीना मिश्रा की बेटी सिद्धि मिश्रा की शादी आनंद रंजन से 25 फरवरी 2025 को हुई। आरोप है कि शादी के बाद से आनंद शराब के नशे में सिद्धि के साथ मारपीट करता था। 2025 में रात दो बजे उसने सिद्धि को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह दो साल की बेटी के साथ मायके आकर रहने लगी।
पांच जून 2025 को आनंद नशे में सिकरौल में ससुराल पहुंचा और बच्ची को जबरन साथ ले जाने लगा। परिवार और आसपास के लोगों ने बच्ची को उसके कब्जे में जाने से रोक दिया। इस दौरान वह सिद्धि का मोबाइल लेकर चला गया। आठ जून को घर के गेट पर ईंट-पत्थर चलाने और 12 अगस्त को घर पहुंचकर गाली-गलौज करने के साथ धमकी देने का भी आरोप है। बीना का आरोप है कि तीन मई 2026 को आनंद ने घर पहुंचकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो