वाराणसी। गिरजाघर चौमुहानी स्थित चर्च पर मंगलवार की सुबह नशे में धुत एक विदेशी पर्यटक चढ़ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दशाश्वमेध थाने की पुलिस आई और दमकल कर्मियों को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद विदेशी पर्यटक को नीचे उतरवाया गया। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई थी।
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि विदेशी नागरिक की पहचान रूस निवासी अलेक्जेंडर के रूप में हुई है। वह गत आठ फरवरी को भारत आया था। हैदराबाद, प्रयागराज और अयोध्या का भ्रमण करने के बाद वह काशी पहुंचा। अलेक्जेंडर दशाश्वमेध क्षेत्र के खालिसपुरा स्थित एक गेस्ट हाउस में 27 अप्रैल से ठहरा हुआ था। उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। संवाद