शराब के नशे में धुत पिता ने अपनी बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। बेटी और उसकी मां ने विरोध जताया तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कैंट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का प्रयास, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मां के साथ थाने पहुंची पीडि़ता ने बताया कि 22 सितंबर की रात वह मां के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान उसके पिता ने अश्लील हरकत करते हुए दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर मां और बेटी की आरोपी ने पिटाई की। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता की मां ने बताया कि लोकलाज के भय से पहले उसने शिकायत करने की नहीं सोची थी लेकिन बेटी के साथ हुई गलत हरकत देख उससे रहा नहीं गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि फिलहाल आरोपी घर छोड़ कर भागा गया है।