फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में नशे में धुत कोच अटेंडेंट ने महिला से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2020 12:40 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
rajdhani express
विज्ञापन

चंदौली नई दिल्ली से राजेंद्र नगर जा रही डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार रात शराब के नशे में धुत कोच अटेंडेंट ने महिला यात्री से छेड़खानी की। महिला यात्री ने शोर मचाते हुए कोच में से ही कंट्रोल को घटना की सूचना दे दी। कंट्रोल की सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोच अटेडेंट को उतार लिया गया। मेडिकल चेकअप में उसके नशे में धुत होने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

 

नई दिल्ली से राजेन्द्रनगर जा रहे पटना राजधानी एक्सप्रेस के बी-7 कोच में बिहार हाजीपुर की निवासी महिला यात्रा कर रही थी। ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन के आसपास पहुंचने पर संविदा पर कार्यरत गया का कोच अटेंडेंट अमरदीप कुमार शराब के नशे में धुत होकर अश्लील हरकतें करने लगा। उसने महिला यात्री से बदसलूकी भी की। महिला यात्री ने ट्रेन से ही कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई।

कंट्रोल की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ट्रेन आने के पहले ही प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंच गई। रात 2.50 बजे ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। यहां आरपीएफ एसआई राजेश कुमार, जीआरपी के एसआई एके सिंह, और एएसआई आरपीएफ रामदास आदि दल बल के साथ पहुंच गए और कोच अटेंडेंट अमरदीप को नीचे उतार लिया और उसका मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन


यहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि महिला यात्री की शिकायत पर कोच अटेंडेंट को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें