शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। इसमें से बिनय की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बिनय राजभर की शादी एक साल पहले ही पूजा राजभर से हुई थी। सूचना मिलते ही ससुराल और उसके घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।