वाराणसी। व्यापारिक समस्याओं को लेकर थोक दवा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी से मिला। उन्होंने मेयर से दवा के व्यापार के लिए नई जगह की मांग की। फेडरेशन के अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी एवं एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज खन्ना के नेतृत्व में मेयर से मिलने पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि जिले की थोक दवा मंडी सप्तसागर, बुलानाला, नेहरू मार्केट अत्यंत संकरी गलियों में स्थापित है। शहर में अत्यधिक भीड़ के चलते जीवन रक्षक दवाओं का सुगम परिवहन नहीं हो पाता है। इसलिए दवा कारोबारियों को नई जगह पर 150 वर्गफुट की दुकानें बनाकर दी जाएं। दुकानों की संख्या कम से कम 500 हो। चार पहिया, दो पहिया एवं मालवाहक वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। विद्युत आपूर्ति सुव्यवस्थित हो। प्रतिनिधिमंडल में शैलेश गुप्ता, विनय गुप्ता, ऋषिकेश सिंह, सुनील गुप्ता, जगदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद