फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अखिल भारतीय ईपीएफ कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष बने सुबोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वााराणसी। अखिल भारतीय ईपीएफ कर्मचारी संघ का त्रैवार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन शनिवार और रविवार को सिकंदराबाद में हुआ। इसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में तैनात अनुभाग पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत सुबोध कुमार अखिल भारतीय ईपीएफ कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के स्टेट सेक्रेटरी चुने गए। इस जीत पर संगठन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दीं। सुबोध कुमार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष और सीबीटी सदस्य (बीएमएस) हिरण्य पांडिया, भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं सीबीटी सदस्य (बीएमएस) सुनकारी मलेशम और बीएमएस के ईपीएफओ प्रभारी सीके राव की देखरेख में यह चुनाव हुआ। इस 2 दिन की बैठक में ईपीएफओ के कर्मचारियों के हितों के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें