सात दिन में ले-आउट की स्वीकृति देगा वीडीए
वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से लेआउट की स्वीकृति मात्र 7 दिन में दी जाएगी। स्वीकृत लेआउट पर भवन मानचित्र 48 घंटे में पास होगा। बिना स्वीकृत मानचित्र के भवन निर्माण करने पर बैंक ऋण (होम लोन) नहीं मिलेगा। मानचित्र स्वीकृत कराना प्लॉटर्स और नागरिक दोनों के हित में हैं।
किसी भी समस्या के लिए सीधे वीडीए उपाध्यक्ष से मिले
किसी भी प्रकार की समस्या, सुझाव, जानकारी के लिए आमजन, प्लॉटर्स सुबह 10 से 12 बजे तक वीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष से सीधे मिल सकते हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0542-2283305, 7518102822 पर भी संपर्क कर सकते हैं।