फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर पहली बार होगा ड्रोन शो : दिखाया जाएगा काशी का प्राचीन वैभव, लखनऊ से आएगी टीम; जानें टाइमिंग

Wed, 23 Oct 2024 09:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : काशी नगरी में देव दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए घाटों पर सुरक्षा के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस बार यह कार्यक्रम और भी विहंगम होगा। इस आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ से टीम आएगी।
विज्ञापन
देव दीपावली पर होगा ड्रोन शो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली पर पहली बार ड्रोन शो होगा। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्यक्रम रात करीब आठ बजे गंगा घाट पर आयोजित होगा। इसमें 500 ड्रोन की मदद से काशी के प्राचीन वैभव और यहां हुए विकास की कहानी दिखाई जाएगी। आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए एक सप्ताह के भीतर लखनऊ की टीम वाराणसी दौरे पर आएगी। 

विज्ञापन


15 नवंबर को देव दीपावली पर काशी की मनोरम छटा देखने के साथ देश दुनिया से आने वाले पर्यटक व श्रद्धालु इस बार ड्रोन शो के माध्यम से काशी की गौरव गाथा से भी रूबरू होंगे। प्रारंभिक तौर पर चार घाट अस्सी, दशाश्वमेध, गायघाट और नमोघाट को चयनित किया गया है। लेकिन, कार्यक्रम स्थल का अंतिम चयन लखनऊ से आने वाली टीम करेगी। 

इसमें सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा। यह कार्यक्रम गंगा आरती के बाद शाम करीब आठ बजे शुरू होगा। ड्रोन शो कराने के लिए घाट किनारे एक अस्थायी प्लेटफाॅर्म भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली पर होगा ड्रोन शो। - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन के जरिये पांच-पांच मिनट के चार शो 
पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित ड्रोन शो करीब 20 मिनट का होगा। इसमें पांच मिनट के चार अलग-अलग शो होंगे। ड्रोन लेजर शो के माध्यम से बीते 10 साल के दौरान हुए काशी के विकास को दर्शाया जाएगा।

देव दीपावली पर इस बार ड्रोन शो होगा। इसमें 500 ड्रोन लेजर शो की मदद से काशी के विकास की कहानी पर्यटकों को दिखाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। - आरके रावत, उपनिदेशक पर्यटन, वाराणसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें