फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन पायलट और स्मार्ट सिटी कोर्स में बढ़ा युवाओं का रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई करौंदी में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चार न्यू एज कोर्स की शुरुआत इस सत्र से होनी है। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। कोर्स को लेकर युवाओं की खासा रुचि देखने को मिल रही है। एक सीट पर 15 से 20 आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन

ड्रोन पायलट, स्मार्ट सिटी, मेकाट्रोनिक्स कोर्स, स्मार्ट हेल्थ केयर में से युवाओं का ड्रोन पायलट व स्मार्ट सिटी कोर्स में रुझान बढ़ रहा है। नए कोर्स में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों के युवा भी आवेदन कर रहे हैं। चारों कोर्स में 25 सीटें निर्धारित की गई हैं।
स्मार्ट सिटी व ड्रोन पायलट कोर्स में 25 सीट पर 100 से 125 आवेदन आए हैं। दूसरे कोर्स में काफी कम आवेदन आए हैं। ड्रोन पायलट कोर्स 6 माह का होगा। स्मार्ट सिटी व स्मार्ट हेल्थ केयर कोर्स एक-एक साल का होगा। मेकाट्रोनिक्स कोर्स 2 साल का होगा। कोर्स पूरा होने के बाद युवाओं का प्लेसमेंट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्कोप ज्यादा होने से बढ़ी दिलचस्पी
आईटीआई करौंदी प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के बाद जब युवा फार्म जमा करने आते हैं तो साक्षात्कार के दौरान उनसे कोर्स करने का कारण पूछा जाता है। ज्यादातर का जवाब होता है कि आज के दौर में स्मार्ट सिटी का दायरा बढ़ रहा है। हर शहर में स्मार्ट सिटी के जरिये काम हो रहा है। इसमें अच्छा स्कोप है। ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के बाद भी भविष्य बनाया जा सकता है। कृषि से लेकर फोटोग्राफी हो या कोई अन्य क्षेत्र प्रशिक्षण के बाद युवा खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें