फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी का कमाल: काशी की ड्रोन दीदी ने खेतों में कर रहीं नई क्रांति, 10 महीने में 3.38 लाख कमाए

Fri, 09 May 2025 05:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी की ड्रोन दीदी मिलकर खेतों में उर्वरक, कीटनाशक का छिड़काव कर 10 महीने में 3.38 लाख कमाए। लगभग 2581 एकड़ में 1134 लीटर उर्वरक और 487 लीटर कीटनाशक का छिड़काव ड्रोन से हो चुका है। 
विज्ञापन
ड्रोन दीदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाएं गांव की पगडंडियों से निकलकर अपने सपनों को पूरा कर रही हैं। काशी की ड्रोन दीदी ड्रोन से खेतों में उर्वरक, कीटनाशक आदि का छिड़काव कर अच्छी कमाई कर रही हैं। ड्रोन दीदी ने मिलकर 10 महीने में 3.38 लाख की आय की है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त पवन कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी में ड्रोन सखियां फसलों पर छिड़काव करके लगभग 10 महीने में करीब 3.38 लाख रुपये की आय कर चुकी हैं। महिलाएं ड्रोन के माध्यम से लगभग 2581 एकड़ एरिया में 1134 लीटर से अधिक उर्वरक और 487 लीटर से अधिक कीटनाशक का छिड़काव कर चुकी हैं।

जिले की 9 महिलाओं को रिमोट पायलट ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट मिल चुका है। महिलाओं को प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय की ड्रोन अकादमी में 10 दिन की ट्रेनिंग दिलाई गई थी। इसके बाद इन्हें तीन दिन की ड्रोन फ्लाई की एडवांस ट्रेनिंग भी दी गई थी, जिससे कृषि कार्य के लिए वे ड्रोन का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन


एक एकड़ खेत में ड्रोन 10 मिनट में 10 लीटर रसायन का छिड़काव कर सकता है। प्रशिक्षित महिलाओं को 15 लाख का ड्रोन और इलेक्ट्रिक ऑटो भी प्रदान किया गया। ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

क्यो बोलीं ड्रोन दीदी
ड्रोन के काम से घर व गांव में हमारा सम्मान बढ़ा है। बच्चों की पढ़ाई और घर में आर्थिक सहयोग करने से सभी लोगों का नजरिया भी बदल गया है। आने वाले समय में कमाई के साथ जीवन स्तर में और सुधार होगा। डेमो देने के बाद किसान संतुष्ट हो रहे हैं और ड्रोन से छिड़काव भी करा रहे हैं। -नीतू सिंह, ड्रोन दीदी, काशी विद्यापीठ ब्लॉक

धान और गेहूं के समय अच्छी आय हुई थी। एक महीना पहले तरबूज के खेत में छिड़काव कर चुके हैं। किसान कम पैसे और कम समय में उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव से खुश हैं।  -आशा, ड्रोन दीदी, हरहुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें