फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीआरएम ने किया पत्रिका विमोचन, 11 कर्मचारियों को एक्सीलेंस अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने बुधवार को गृह पत्रिका काशी प्रतिबिंब का विमोचन किया और बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। आशीष जैन ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वाराणसी मंडल प्रशासन रेलवे के विभिन्न कार्य क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार के लिये निरन्तर प्रगतिशील है। कवि सम्मेलन में भूषण त्यागी, डाॅ. नागेश शांडिल्य, डाॅ. सुरेश अकेला, संतोष कुमार गुप्ता के डॉ. नीरज कुमार ने गीत, गजल, हास्य व्यंग्य की काव्य रचनाओं का पाठ किया। उधर, संरक्षा, सुरक्षा एवं राजस्ववृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अगस्त माह के चयनित 11 रेल कर्मचारियों को एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नवाजा। पुरस्कार पाने वालों में राजा कुमार, अमृत कुमार राय, बृजेश कुमार सिंह, अमरजीत सिंह चौहान, मनोज यादव आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें