फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आरपीएफ कमांडेंट कार्यालय पहुंचे डीआरएम, देखी सुविधाओं की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने बृहस्पतिवार को कमांडेंट कार्यालय का निरीक्षण कर यहां जवानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालयों में कामकाज, फाइलों के रखरखाव की निगरानी करते रहने को कहा।
विज्ञापन

डीआरएम ने रेलवे सुरक्षा बल कमांडेंट, कार्यालय में जवानों के लिए बनी कैंटीन में पूजन किया और प्रभारी निरीक्षक अंजू लता द्विवेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां कर्मचारियों को यहां उचित दर पर सामान मिलेगा। डीआरएम ने कैंटीन में मिलने वाली उत्पादों की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने कार्यालय परिसर में शाखाओं के कमरे एवं उनकी कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए यात्रियों की सुरक्षा,रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) विकास सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्धुत इंजी.(सामान्य) सौरभ राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें