फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीआरएम ने 11 रेलकर्मियों को दिया एक्सीलेंस अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने सोमवार को आयोजित समारोह में संरक्षा व सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 रेल कर्मचारियों को एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया। आशीष जैन ने कहा कि भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सम्मानित होने वालों में ट्रैक मेंटेनर रामख्याली, लोको पायलट संजीत कुमार, एमसीएम अमित कुमार, अमित कुमार मिश्र, कार्यालय अधीक्षक रीना कुमारी आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें