पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) आशीष जैन ने अधिकारियों के साथ बनारस–हंडिया खास रेलखंड पर समपार फाटक(रेलवे क्रासिंग गेट) का निरीक्षण किया। उन्होंने समपार के आसपास साफ-सफाई, साइनेज, सड़क की स्थिति, स्लाइडिंग बूम, चाबी हस्तांतरण प्रक्रिया सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की बात कही। अधिकारियों को यहां सुविधाओं की नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार सिंह, मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह मौजूद रहे।