बनारस रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तैनात संविदा कर्मियों (ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग स्टॉफ और लिनने डिस्ट्रीब्यूटर) से संवाद कर ट्रेन में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि ट्रेनों में साफ-सफाई रखना महत्वपूर्ण है। इस दौरान बनारस कोचिंग डिपो अधिकारी विनीत रंजन ने कर्मचारियों से बातचीत की।