फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की गई जान

Mon, 25 May 2020 09:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के तालाब के पास सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक भट्टे से ईंट लेकर सोमवार सुबह में चालक गोडऊर गांव गया था। ईंट गिराकर वापस लौटते समय अचानक अनियंत्रित हो ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिसमें चालक सुरेंद्र गुप्ता( 35) कि मौत हो गई।


सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी असावर केशव यादव सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रैक्टर में दबे शव को निकलवा कर और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही पत्नी अनीता देवी बेहोश होकर गिर पड़ी और रोने लगी। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें