फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे शक्ति स्वरूपा के दरबार, जगमग हुए पंडाल

Fri, 07 Oct 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मां दुर्गा
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की शक्ति आराधना का महोत्सव गुरुवार को सज गया। पंडालों से जुड़ी सड़कें रंग-बिरंगी झालरों से दमकने लगीं तो देवी गीतों, जगराता आयोजनों से माहौल संगीतमय हो गया। शहर के प्रतिष्ठित बाबा मछोदरानाथ के वृंदावन के गोविंद जी मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में सुबह रजत प्रतिमाओं वाले भव्य दुर्गा दरबार की प्राण-पतिष्ठा कर दी गई। शाम को झांकी के पट खुलते ही दर्शन के लिए भीड़ उमड़ने लगी। उधर, ढोल, नगाड़े, झांझ के साथ ट्रालियों पर सुसज्जित देवी प्रतिमाओं को पंडालों में पहुंचाने के लिए देर रात तक युवाओं की टोलियां जयकारे लगाते हुए निकलीं। इससे चहुंदिशि वातावरण भक्तिमय हो गया। कुछ पंडालों में शुक्रवार को प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। सप्तमी से नवरात्र महोत्सव शबाब पर होगा।
विज्ञापन



 मछोदरा नाथ के पंडाल में पं. मनीष पांडेय के आचार्यत्व में रजत प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा ढोल-तासे के साथ की गई। यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। रात को रंजीत झिंगरन के भजनों पर भक्त झूमते रहे। अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि चांदी की प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। सिर्फ शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश स्थापित है, जिसका विसर्जन होगा। यहां फाइन आर्ट्स के कलाकारों की ओर से पंडाल के भीतर बनाई गई देवी-देवताओं के अलावा अन्य प्राकृतिक दृश्यों की पेंटिंग दर्शनार्थियों के आकर्षण का केंद्र बन गई है।


मां जगदंबा पूजनोत्सव समिति कतुवापुरा की दुर्गा पूजा के जरिए निर्मल गंगा का संदेश दिया जाएगा। मदुरै के मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में प्रतिमा पहुंचा दी गई है। पट शुक्रवार को खुलेंगे। इसी तरह हथुआ मार्केट में प्रीमियर ब्वायज क्लब के भव्य पंडाल में इलेक्ट्रिक शो के जरिए कमल पुष्प पर मां जगदंबा दर्शन देंगी। पंडाल और प्रतिमा सजा दी गई है।
विज्ञापन

झांकी दर्शन शनिवार से होगा। इसी तरह सनातन धर्म इंटर कॉलेज में रामनगर के किले वाले पंडाल में प्रतिमा पहुंचा दी गई। यहां हिमालय पर्वत को फाड़कर मां महिषासुर का वध करेंगी। कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि तीन मिनट के शो के लिए दो सौ से अधिक वालेंटियर लगाए गए हैं। पांडेयपुर में लायंस सोसाइटी का भव्य पंडाल बन कर तैयार हो गया। इसी तरह मनसा राम फाटक, नदेसर, लंका, भेलूपुर, सोनारपुरा, हनुमान घाट के पंडालों में भी प्रतिमाएं पहुंचा दी गईं।


दुर्गा माता की एक से बढ़कर एक झांकियां सजाने की होड़ मच गई है। सारनाथ चौराहे पर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए गए पंडाल में जम्मू-कश्मीर के उड़ी हमले का दृश्य नजर आएगा। 26/11 के आतंकी हमले के अलावा भारतीय सैनिकों के शौर्य, शक्ति की  प्रतीक झांकियां इस पंडाल में भक्तों का ध्यान खींचेंगी। मुख्य द्वार कश्मीर की वादियों की गुफा के रूप में होगा। इसमें विशालकाय शिवलिंग स्थापित होगा। इसको मूर्त रूप दे रहे हैं फाइन आर्ट्स के छात्र संदीप गिरि, कमलेश यादव, जय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र यादव।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें