फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मदरसों में ड्रेस कोड तो सही मगर पैंट-शर्ट की अनिवार्यता गलत'

Wed, 04 Jul 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मदरसा
विज्ञापन
मदरसों के बच्चे अब कुर्ता पायजामा न पहनकर पैंट शर्ट में नजर आएंगे। इसके लिए जल्द ही प्रदेश सरकार ड्रेस कोड लागू करने जा रही है। राज्यमंत्री मोहसिन रजा के इस घोषणा से मदरसा प्रबंधन में खासी नाराजगी है। मदरसा शिक्षकों ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सरकार का ये कदम उन्हें मंजूर नहीं है।  
विज्ञापन


आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन के महामंत्री वहीदुल्लाह खां सईदी का कहना है कि ऐसे फैसले कर सरकार मदरसों को उनके परंपरागत शिक्षा और पुरानी संस्कृति से भटकाना चाहती है।

सरकार को सिर्फ मदरसों में ही क्यों संस्कृत विद्यालयों में भी ड्रेस लागू करना चाहिए क्योंकि संस्कृत और अरबी मदरसे दोनों परंपरागत शिक्षा की बुनियादी ढांचे को बरकरार रखने के लिए चलाए जाते हैं और सरकार की तरफ से इसलिए ही मान्यता दी जाती है।
विज्ञापन


सरकार का ये कदम भारत की संस्कृति को नष्ट करने का कदम है। वो ये भी कहते हैं कि मोहसिन रजा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नहीं बल्कि वक्फ मंत्री हैं और मदरसे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से चलते हैं। 

 उधर, मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अव्वल का कहना है कि जहां तक मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने की बात है, ये तो सही है लेकिन ड्रेस कोड के नाम पर ये थोपना कि मदरसा छात्र पैंट शर्ट की पहनेंगे, ये गलत है। अगर ऐसा है कि तो सरकार को चाहिए कि पहले वो पार्लियामेंट व एसेंबली में पैंट शर्ट अनिवार्य कर दे। वहां लोग खादी कुर्ता और पायजामा क्यों पहनते हैं।

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर का कहना है कि मदरसों के यूनिफार्म से ज्यादा जरूरी है कि मदरसों की शिक्षा गुणवत्ता की बात की जाए। मदरसा शिक्षकों के वेतन की बात की जाए। कुर्ता पायजामा मदरसों की पहचान रही है। इसे बदलना गलत है। 
विज्ञापन

मदरसा छात्र भी ले सकेंगे बीए, बीएससी की डिग्री 

मदरसा
मदरसा छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने एक पहल की है। ऐसे मदरसा छात्र जिन्होंने किसी बोर्ड से 12वीं और 10वीं पास नहीं किया है वो इस यूनिवर्सिटी में चल रहे ब्रिज कोर्स को कर सकते हैं और इसके बाद वो बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में सीधे दाखिला पा सकते हैं।

मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी, बीकॉम समेत पॉलिटेक्निक में ऐसे मदरसा छात्र भी दाखिला पा सकते हैं जिन्होंने किसी बोर्ड से दसवीं व बारहवीं की डिग्री नहीं ली है।

ऐसे में मदरसा छात्रों के लिए विश्वविद्यालय एक ब्रिज कोर्स चला रहा है। इस ब्रिज कोर्स को करने के बाद वो स्नातक में दाखिला हासिल करने के लिए अर्ह होंगे। ये ब्रिज कोर्स की अवधि एक साल है यानी कि दो सेमेस्टर निर्धारित है।

इसमें दाखिले के लिए 28 पुरुष और 30 साल महिलाओं के लिए उम्र की बाध्यता है। दाखिले के लिए नौ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें