भदोही में युवक के पिता मुकेश शर्मा ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि बाग के पास से काले रंग की स्कार्पियो सवार दो युवकों द्वारा आदित्य का अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ता आदित्य को प्रयागराज की ओर ले जा रहे थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शुक्रवार दोपहर गायब हुआ छात्र 14 वर्षीय आदित्य शर्मा सायंकाल नाटकीय ढंग से घर लौट आया। युवक के पिता मुकेश शर्मा ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर में उसने बताया है कि बाग के पास से काले रंग की स्कार्पियो सवार दो युवकों द्वारा आदित्य का अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ता आदित्य को प्रयागराज की ओर ले जा रहे थे। युवकों ने हंडिया के पास वाहन रोककर किसी काम से चले गए तो उसके पुत्र के साथ बैठा दूसरा बच्चा एक-दूसरे का हाथ खोल उतर कर भाग निकले। तकपड़ौना के पास बच्चे को रोते देख जुटे लोगों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर परिवार के लोग बच्चे को घर ले आए हैं। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह मामले को फर्जी बताया। कहा कि बच्चा स्वेच्छा से कही चला गया था, जो डांट-फटकार की डर से झूठी कहानी परिवार वालों को बता दिया। उसके पिता ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जाएगी।