जेपी मेहता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यसमिति का चुनाव हुआ। चुनाव संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में हुआ। चुनाव के बाद पदाधिकारियों की घोषणा हुई। यूपी कॉलेज प्रवक्ता डॉ. उमेश सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। जेपी मेहता विद्यालय के प्रवक्ता मनोज जैसल अब कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अंजनी सिंह को जिला मंत्री और डॉ. आनंद सिंह को जिला कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। संगठन मंत्री का पद महामना मालवीय इंटरमीडिएट काॅलेज बच्छाव के शारीरिक शिक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल संभालेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनिल वर्मा, मंत्री डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय और अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय मौजूद रहे।