फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोडवेज बसों में महिला परिचालक के लिए आए 30 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला परिचालकों की भर्ती के लिए शुक्रवार को कैंट स्थित रोडवेज के प्रशासनिक कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में 30 आवेदन आए। इसमें 300 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती में एलएलबी, एम, एमकॉम, बीएड, बीएससी, एम से सहित कई डिग्री धारक महिलाएं पहुंचीं। सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी की महिलाएं शामिल रहीं। मेले में इंटरमीडिएट पास और ट्रिपल सी सर्टिफिकेट, 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। एनसीसी-बी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड, संस्था के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्रधारक महिला अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट में प्राप्त प्राप्तांकों पर 5 प्रतिशत वेटेज देते हुए मेरिट का निर्धारण किया गया। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को उनके गृह जनपद में ही तैनाती दी जानी है। इंटर पास भी पर महिला परिचालक बन सकती हैं। पिछली बार रोजगार मेले में केवल 27 महिलाओं की भर्ती हो पाई थी। जबकि 77 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन बाद में 50 ने ज्वाइन करने से मना कर दिया था। अब महिलाओं की पात्रता चेक की जाएगी। यदि यह नियम के तहत परिचालक की नौकरी की पात्रता रखती होंगी तो इनकी भर्ती कर दी जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा पर नियुक्त करने के रोजगार मेले का आयोजन किया गया। एक सप्ताह के अंदर इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

2 साल की बच्ची और बहन के साथ पहुंची महिला
रोजगार मेले में वाराणसी निवासी रेबिका गौतम अपने दो साल की बच्ची के साथ पहुंची। उन्होंने भी आवेदन किया, उनके साथ उनकी छोटी बहन थी, उन्होंने बताया कि आईटीआई की पढ़ाई की है। वह अपने बच्चे के साथ ही ड्यूटी करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें