जगतगंज स्थित जगत सिंह कोठी में बाबू जगत सिंह शोध समिति की ओर से पुस्तक का विमोचन करते अतिथ
- फोटो : udhampur news
बाबू जगत सिंह शोध समिति संस्थान जगतगंज में प्रधानमंत्री म्यूजियम एवं लाइब्रेरी नई दिल्ली के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. रविकांत मिश्रा की पुस्तक डेमोग्राफी रिप्रेजेंटेशन डीलिमिटेशन : दी नॉर्थ-साउथ डिवाइड इन इण्डिया-2025 का लोकार्पण रविवार को किया गया। यह पुस्त्क भारत में जनसंख्या की वृद्धि से जुड़े कई अहम विमर्शों से पाठकों को परिचित कराती है। बीएचयू के इतिहास विभाग के प्रो. ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. रविकांत मिश्रा की यह पुस्त्क लेखक के कठिन एवं उत्कृष्ट श्रम की परिणति है। विधि संकाय बीएचयू के प्रो. अखिलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यह पुस्तक एक गंभीर विषय पर गंभीर विचार है। डाॅ. प्रियंका झा, प्रदीप नारायण सिंह, प्रो. मनोज मिश्रा, डाॅ. अरविंद कुमार सिंह, विकास यादव आदि रहे।