फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रामजी राय: अस्सी की अड़ी का एक और सितारा टूटा, शोक में आए पप्पू के फक्कड़ अड़ीबाज; शोक

Tue, 03 Feb 2026 06:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: डॉ. रामजी राय के दामाद एमएलसी धर्मेंद्र राय ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखा। उनके निधन के प्रबुद्धजनों में शोकी लहर दाैड़ गई। काशी के मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि हुई।
विज्ञापन
डॉ. रामजी राय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: अस्सी की अड़ी का एक और सितारा टूट जाने से पप्पू के फक्कड़ अड़ीबाज शोक में हैं। अड़ीबाजी के लिए मशहूर प्रो. कौशल किशोर मिश्रा के बाद फक्कड़ काशी के तौर पर पहचाने जाने वाले डॉ. रामजी राय (80) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया। उन्होंने गाजीपुर के बैरनपुर स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर गाजीपुर से काशी के पत्रकारपुरम लाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी और शाम को मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि हुई।

विज्ञापन


अस्सी पर अड़ीबाजी और साहित्यकार डॉ. काशीनाथ सिंह के चर्चित उपन्यास काशी का अस्सी के प्रमुख पात्र डॉ. रामजी राय बीएचयू के छात्र रहे हैं। एमएलसी धर्मेंद्र राय उनके दामाद हैं। वहीं बेटे शैलेंद्र राय समाजसेवी हैं। इनके निधन के बाद एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भावुक पोस्ट अपने फेसबुक पर लिखा। 

वहीं, पप्पू की अड़ी पर बैठने वाले बीजेपी नेता अशोक पांडेय सहित कई अड़ी पर बैठकी लगाने वालों में काफी शोक व्याप्त हो गया है। इनका कहना है कि इससे पहले प्रो. कौशल किशोर मिश्र सदा के लिए विदा हो गए। वहीं डॉ. गया सिंह तो अब आते ही नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौत की अफवाह, लंका से अस्सी तक पिटवाई डुगडुगी
धर्मेंद्र राय के मुताबिक एक बार डॉ. रामजी राय अपने गांव चले गए थे तो साथियों ने खुराफात सोची और उनकी मौत की अफवाह उड़ा दी। काशीनाथ ने कहा- सब काहे मुंह लटकाए हो। तुम लोग इतना उदास क्यों हो। फिर किसी ने कहा कि रामजी नहीं रहे। फिर नारायण हाता में तेरहवीं की योजना बनी। 

लंका से अस्सी तक डुगडुगी पिटवा दी गई कि सुनो, सुनो दुनिया छोड़ गए। चाहने वाले इसे सच समझ अस्सी जुटने लगे और बड़ा बखेड़ा हुआ। लेकिन आज वह डुगडुगी सच साबित हुई। अस्सी के डॉ. रामजी राय दुनिया छोड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें