महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में डॉ. राहुल गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही निदेशक आउटरीच प्रो. संजय ने गंगा नंदिनी परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के साथ हुए एमओयू की प्रति भी समन्वयक को सौंपी। इस दौरान प्रो. बंशीधर पांडेय, प्रो. रेखा, प्रो. अमिता सिंह, प्रो. आनंद चौधरी, प्रो. अनुराग कुमार ने शुभकामनाएं दीं।