फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुस्तक लेखन के लिए डॉ. पंकज सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स की ओर से सारनाथ स्थित एक होटल में आत्महत्या विषय पर जागरूकता बढ़ाने वाली पुस्तक लिखने के लिए डॉ. पंकज श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि स्वयं डॉ. पंकज श्रीवास्तव रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. शालिनी श्रीवास्तव व अमर अग्रवाल मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे राजेश कुमार गुप्ता ने प्रतिमा चैरिटेबल फॉउंडेशन के ओर से अश्वगंधा जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले के सरकारी/प्राइवेट स्कूलों एवं किसानों के बीच सफल संचालन के लिए बधाई दी। फॉउंडेशन के सचिव सागर श्रीवास्तव ने विस्तार से अश्वगंधा अभियान के बारे में बताया। संचालन डॉ. आशीष गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन संगीता राय ने दिया। कार्यक्रम में डॉ. आरके यादव, राजू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें