फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डॉ के. एजिलरसन बने वाराणसी कमिश्नरेट के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त, पहली बार हुआ ये बदलाव, पढ़ें ये खबर

Tue, 01 Aug 2023 07:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। वह एक साल से ज्यादा समय से वाराणसी में तैनात थे। उनकी तैनाती मई 2022 में हुई थी। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने ही एक स्कूल प्रबंधन से वीडियो कॉल के जरिये रुपये मांगने के आरोपी आईपीएस अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ जांच की थी।
विज्ञापन
डॉ के. एजिलरसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने डॉ के. एजिलरसन को वाराणसी कमिश्नरेट का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया है। वह यूपी 112 में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनात थे। यह पहला मौका है, जब पुलिस महानिरीक्षक को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाकर भेजा गया है। इससे पहले डीआईजी स्तर के आईपीएस को तैनाती मिलती रही है।

यह भी पढ़ें- PHOTOS: शिव की नगरी काशी में लहराया श्रद्धा का सावन, चौथे सोमवार पर कण-कण बोला बम-बम भोला

विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। वह एक साल से ज्यादा समय से वाराणसी में तैनात थे। उनकी तैनाती मई 2022 में हुई थी। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने ही एक स्कूल प्रबंधन से वीडियो कॉल के जरिये रुपये मांगने के आरोपी आईपीएस अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ जांच की थी। इसकी रिपोर्ट पुलिस आयुक्त के जरिये पुलिस महानिदेशक को भेजी गई थी। आईपीएस की भूमिका गलत ठहराई गई थी। वह मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले हैं, लेकिन ज्यादातर नौकरी वाराणसी में ही की है। सीओ के साथ एसपी सिटी व एटीएस के एसपी भी रह चुके हैं। चंदौली जिले में तैनाती के दौरान आईपीएस बनाए गए, फिर बुलंदशहर के एसएसपी बने। इसके बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के रूप में तैनाती मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें