अंडर-23 एशिया कुश्ती प्रतियोगिता 18 से 21 जून तक वियतनाम में खेली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय कुश्ती टीम का कोच बीएचयू के डॉ. हरेराम यादव को बनाया गया है। वाराणसी कुश्ती संघ संयुक्त सचिव गोरखनाथ यादव ने बताया कि डॉ. हरेराम यादव विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में सहायक निदेशक और कुश्ती के कोच हैं। कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।