उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पोलिंग पार्टी के 11 कर्मी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। ये कर्मचारी जिस बस में सवार थे, वह अनियंत्रित हो कर पलट गई जिस कारण यह हादसा हुआ है।
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बेलगड़ी गांव से मतदान कर्मचारी बस में सवार होकर संबंधित बूथों पर जा रहे थें। बेलगड़ी गांव के पास अड़ापाथर मे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस में सवार तीन बूथों के 11 मतदाता कर्मी घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी छह लोगों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मौके पर जिला अधिकारी के साथ ही एडीएम, एसपी, ओबरा के सीओ भी पहुंच गए।