फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिटी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं से वाहन पार्किंग के नाम पर दोगुनी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाकुंभ के पलट प्रवाह और मौनी अमावस्या की भीड़ का फायदा सिटी स्टेशन पर वाहन पार्किंग संचालन उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं के वाहन से मनमाना पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। 30 मिनट के लिए 100 रुपये और 12 घंटे के लिए 400 रुपये तक सोमवार और मंगलवार को वसूले गए। जबकि 12 घंटे का अधिकतम 200 रुपये तय है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी संजय ने बताया कि 12 घंटे का 400 रुपये लिए गए। सुबह में भी 200 रुपये अतिरिक्त लिए गए। कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि पिक एंड ड्रॉप में भी 50 रुपये वसूल लिए गए।
दरअसल, महाकुंभ यात्रियों के वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जिसके कारण लखनऊ और प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों को अलईपुरा जीटी रोट पर रोक दिया जा रहा है। पास में सिटी रेलवे स्टेशन की पार्किंग होने के कारण कार सवार वहीं वाहन पार्क कर रहे हैं। यात्रियों को प्रिंटेड और इलेक्ट्रॉनिक पर्ची देकर पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं।
विज्ञापन



इनसेट
पार्किंग पर्ची पर लिखा है 50 से 200 रुपये प्रतिभार वसूलने का दाम
सिटी रेलवे स्टेशन में पार्किंग कर्मचारियों बताया कि यह वाहन स्टैंड रेलवे चलवा रहा है। वाहन स्टैंड का दायरा कितना है, यह नहीं बता पाए। स्टैंड के पर्ची पर लिखा है कि 0-10 मिनट ठहरने के लिए कोई शुल्क नहीं है। 10 से 30 मिनट तक ठहरने के लिए 50 प्रतिभार, 30 मिनट से 1 घंटे ठहरने के लिए 100 प्रतिभार और 1 घंटे के बाद 200 प्रतिभार का दर लिखा गया है। जबकि दोगुना वसूली की जा रही है।


पार्किंग में पिक एंड ड्राप नि:शुल्क है। यदि वाहन ठहरता है तो निर्धारित शुल्क ही मान्य है। पार्किंग में अधिक वसूली की शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।अशोक कुमार, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल
-

राजघाट में रेलवे की जमीन पर अवैध वाहन पार्किंग
आदमपुर थाना क्षेत्र किला कोहना इलाके में अवैध कार पार्किंग चलाने की शिकायत है। दरअसल, बाहरी वाहनों को कज्जाकुुरा और पड़ाव चौराहे से राजघाट की ओर बढ़ने पर रोक दिया जा रहा है। वहीं किला कोहना के पास रेलवे की जमीन पर दो दिनों से गाड़ियों को खड़ा कराया जा रहा है। पार्किंग से निकलने वाले वाहन सवारों का कहना था कि बिना पर्ची दिए वाहन खड़ा कराए गए। हालांकि इससे आदमपुर पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें