फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंबुवाची पर्व पर मां कामाख्या देवी मंदिर के खुले पट, भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबुवाची पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या का पूजन-अर्चन किया। कमच्छा स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर का पट तीन दिनों बाद शुक्रवार को सुबह खुला। मंदिर के प्रधान पुजारी देवेंद्रपुरी ने मां का शृंगार कर श्रीमहामुद्रा यंत्र का महाभिषेक और श्रीमहामुद्रा यंत्र के दर्शन शुरू हुए। इस पर्व पर 108 परिक्रमा के विशेष महत्व होने के चलते भक्तों ने परिक्रमा की। सुबह से रात तक दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। मां को चढ़ाई गई चुनरी 30 जून को भक्तों में वितरित होगा। उधर, पांडेयघाट स्थित प्राचीन काली मां मंदिर में चार दिवसीय अंबुवाची पूजन हुआ। महंत राज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अनुष्ठान हुआ। बताया कि अंबुवाची पर्व शक्ति साधना का विशेष पर्व है। मां की उपासना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें