फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अपना रूट भूल गए ऑटो, ई-रिक्शा, तीन जोन में 183 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लाल, पीला और हरा, नीले रंग में बारकोड संचालित ई-रिक्शा और ऑटो अपना रूट भूल जा रहे हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने 40 ऑटो, ई-रिक्शा को सीज किया। पिछले महीने पांच दिन तक चले अभियान में 183 ऑटो, ई-रिक्शा को सीज किया जा चुका है। काशी जोन में ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ रही है। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बारकोड प्रणाली लागू की गई है। सीएनजी ऑटो को उनके सिटी परमिट के अनुरूप बारकोड दिए गए हैं। ई-रिक्शा संचालन के लिए काशी जोन को चार रूटों में बांटा गया है। हर रूट के लिए अलग-अलग रंग के बारकोड जारी किए गए हैं। इनमें लाल, पीला, हरा और नीला रंग शामिल हैं। तय किया गया है कि ई-रिक्शा केवल अपने निर्धारित रूट पर ही चलें। यातायात मुख्यालय स्तर से मई और जून में अभियान चलाया गया। बारकोड व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हुई। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अभियान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें