वाराणसी जिले में लॉकडाउन के दौरान डोर टू डोर पुस्तक व कॉपी सहित स्टेशनरी वितरण को लेकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शहर की 64 स्टेशनरी दुकानों को छूट दी है। बृहस्पतिवार की सुबह दुकानों के खुलने की अफवाह के बीच लोगों की भारी भीड़ लंका सहित कमच्छा इलाके में उमड़ पड़ी थी। इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यह फैसला किया है।
शहर के 64 दुकानों का नाम और मोबाइल नंबर जारी किया गया है। लॉकडाउन की अवधि में खुली रहने वाली इन स्टेशनरी की दुकानों पर ग्रहकों को जाने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल-कॉलेज की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद सबसे बड़ी चिंता अभिभावकों सहित छात्र-छात्राओं को कॉपी-किताब सहित स्टेशनरी सामग्री की थी। इस मामले में काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए दुकानों को खोलने और डिलीवरी मैन के जरिए आपूर्ति कराने की मांग की थी।