फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के नाम पर बना दरवाजा ध्वस्त, दो साल पहले बनने में आया था इतना खर्चा

Wed, 02 Sep 2020 04:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
ध्वस्त हुआ दरवाजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मृति प्रवेश द्वार बुधवार को तड़के सुबह ध्वस्त हो गया। इसे करीब दो साल पहले सांसद भरत सिंह ने लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनवाया था। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से ओझवलिया गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर इसका निर्माण हुआ था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई करीब 13 मीटर है। इसमें 7 मीटर में पिच व पटरी बनी है। जबकि सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर जमीन छोड़ी गई है।


आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक ट्रस्ट के सचिव सुशील कुमार द्विवेदी व समाज सेवी कमलेश तिवारी ऊर्फ चेगन ने बताया कि सड़क के पश्चिम में एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर गेट के समीप गड्ढा खोदा गया है। रात में बारिश होने से पानी प्रवेश द्वार की नींव में चला गया। इसके कारण गेट गिर गया।

विज्ञापन

दोनों ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद के चहेते ठेकेदारों ने उस समय घटिया स्तर का निर्माण कार्य कराया था और इसमें जमकर लूट खसोट की गई थी। कमीशनखोरी के चक्कर में जिम्मेदारों ने कुछ नहीं बोला था। यही वजह रही कि दो साल में ही गेट ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें